राजनीति

जाने क्या है इस पोस्टर का मतलब यूपी + बिहार = गई मोदी सरकार

7
×

जाने क्या है इस पोस्टर का मतलब यूपी + बिहार = गई मोदी सरकार

Share this article

UttarPradesh – उत्तरप्रदेश की राजनीति में अब नीतीश कुमार की एंट्री हुई है नीतीश कुमार जोकि लगातार इस कोशिश में लगे हुए हैं कि वह विपक्ष एकता के माध्यम से भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेके। विपक्ष भी उनकी इस नीति में उनका साथ दे रहा है क्योंकि सभी का उद्देश्य एक मोदी को सत्ता से हटाना है।

वही अब सपा मुख्यालय पर लगे एक पोस्टर ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्योंकि इस पोस्टर में नीतिश कुमार और अखिलेश यादव की फोटो है। और स्लोगन के तौर पर लिखा है कि यूपी + बिहार= गई मोदी सरकार। इस को आईपी सिंह ने लगवाया है। जबसे यह पोस्टर सामने आया है इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इस पोस्टर को लेकर आईपी सिंह ने कहा अगर हम यूपी बिहार की बात रहे तो यह राजनीति की रीढ़ है। इन्ही राज्यों से केंद्र का रास्ता तय होता है और यह निर्धारित होता है कि केंद्र में किसका दबदबा होगा। यह दोनो राज्य सबसे अधिक आबादी वाले राज्य है और इन दोनों राज्यो की जनसंख्या राजनीति के मामले में सबसे अधिक जागरूक है।

वही अगर हम इस बार विपक्ष पर ध्यान दें तो विपक्ष का मकसद साफ है। सभी का उद्देश्य एक है साल 2024 का चुनाव। अब ऐसे में सत्ताधारी दल के पास एक ही विकल्प है सत्ता से बाहर जाना। जानकारी के लिये बता दें नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ कर बिहार में तेजस्वी यादव के साथ नई सरकार बना ली है।

वही वह अब लगातार विपक्ष के साथ संपर्क साधा रहे हैं। उनका उद्देश्य अब साल 2024 में होने वाले चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाना है। नीतीश कुमार अभी हाल ही में दिल्ली गए थे जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। 

रजनीतिक गलियारों में यह खबर भी खूब हिचकोले लगा रही है कि नीतीश कुमार को पीएम पद का मोह है। वह अब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और इसी मोह के कारण उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़ा है। हालाकि नीतीश कुमार ने कभी यह दावा नही किया है कि वह देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।