डेस्क। Lucknow Weather Today 12 June 2023: आइएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी का कहर जारी रहने वाला है। अगले दो से तीन दिन तक ऐसे ही मौसम का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
हालांकि पश्चिमी यूपीम में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है और 12 जून का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने वाला है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान झांसी में 44.7 डिग्री दर्ज हुआ है।
इन जिलों में लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, मेरठ, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, झांसी और गोरखपुर सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।
पश्चिमी यूपी में गरज के साथ कब होगी बारिश
आइएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ रिमझिम बारिश भी हो सकती है, जिससे तपन से काफी राहत मिलेंगी। जबकि 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवांए चलने की संभावना भी है।
पांच से छह दिन देरी से पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने में पांच से छह दिन की देरी भी हो सकती है। इस वर्ष यूपी में 28 से 30 जून तक मानसून पहुंच सकता है और केरल में 8 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है।