देश - विदेश

Weather Update Today: जानिए गर्मी से कब तक मिलेगी राहत 

 

डेस्क।  Weather Update Today: मई का आधा महीना बीत चुका है लेकिन गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। देश की राजधानी की बात करें तो मंगलवार (14 मई) को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार (15 मई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार के ज्यादातर भागों में, इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बुधवार को मौसम  शुष्क भी रह सकता है।

Delhi Hospital Bomb Threat: स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी 

मथुरा से लखनऊ तक लू का हाई अलर्ट 

Nitish Kumar की तबीयत बिगड़ी, चुनावी समय में जरुरी प्लांस कैंसल 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर यहां तापमान बढ़ने लगा है और मंगलवार को  कई भागों  में तापमान 40 से 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक का अनुमान लगाया कि दिन के समय पारा 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने और रात के समय पारा 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना भी है।

Related Posts

1 of 664