UttarPradesh – उत्तरप्रदेश के जिला औरैया में एक लड़की का निर्वस्त्र शव खेत मे मिलने से हंगामा मच गया है। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुँच पर लड़की के शव को उठाया और तहकीकात के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इस घटना को लेकर कांग्रेस की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी कंधे पर शव को लेकर जा रहे हैं और शव के पीछे परिवार के लोग दौड़ते हुए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने लिखा, यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला। पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में ‘यूपी नंबर 1’ है। लेकिन कोई ‘जंगलराज’ नहीं कहेगा…
यूपी के औरैया में एक 17 साल की लड़की का निर्वस्त्र शव खेत में मिला।
पुलिस पहुंची और शव को आनन-फानन में लेकर भागने लगी। बदहाल परिवार पीछे दौड़ रहा है।
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'यूपी नंबर 1' है।
लेकिन कोई 'जंगलराज' नहीं कहेगा… pic.twitter.com/2m8ok7OrTj
— Congress (@INCIndia) October 3, 2022