राज्य

नवरात्रि में सपने में दिखें ये चीजे तो समझ जाए देवी मां का संकेत

 

 

डेस्क। रात के समय बिस्तर पर जाने के साथ ही नींद में सपने आना एक आम बात है पर यही सपने जब नवरात्रि में आएं और उसमें देवी दुर्गा की पूजा होती हुई दिखाई दे तो उसके अलग ही मायने हो जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात को आने वाले सपने में आपके भविष्य में घटने वाली घटनाओं को लेकर गुप्त संकेत छिपा होता है।

यह संकेत कभी शुभ तो कभी अशुभ हो सकता हैंं, पर यदि बात करें नवरात्रि में देवी दुर्गा से जुड़े सपनों की तो आखिर उसे लेकर क्या कहता है स्वप्न शास्त्र तो आइए इसको विस्तार से जानते हैं।

यदि आपको नवरात्रि में देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती दिखाई देती है तो यह आपके जीवन में शीघ्र ही किसी शुभ या फिर कहें तो मांगलिक कार्य संपन्न होने का संकेत लेकर आता है। ऐसे सपने अक्सर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक फल का सूचक बनकर के आते हैं।

नवरात्रि में यदि रात को सोते समय अपको देवी दुर्गा का साक्षात दर्शन होता है या फिर आप उनकी प्रतिमा या फोटो के भी दर्शन करते हैं तो समझ लीजिए कि देवी मां शीघ्र ही आपको किसी बड़ी मुश्किल से उबारने वाली हैं। और ऐसी मान्यता है कि माता से जुड़ा यह सपना व्यक्ति की बड़ी समस्या का हल निकलने की ओर संकेत करता है।

Shardiya Navratri के दौरान क्यों उठा शारीरिक संबंध बनाने का प्रश्न

नवरात्रि में यदि आप सपने में देवी दुर्गा के सामने दीया जलते या फिर उनकी आरती होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप जल्द ही किसी बड़े संकट से उबरने वाले हैं, जिसे लेकर आप बीते कुछ समय से काफी परेशान चल रहे थे। माता की पूजा से जुड़ा यह स्वप्न अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संकेत देता है।

नवरात्रि में यदि आप स्वप्न में कन्या पूजन होते हुए देखते हैं तो निश्चित मानिए कि आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिलने वाली है।

हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि में धन की देवी माता लक्ष्मी के दर्शन करता है तो इसका सीधा संकेत होता है कि आने वाले दिनों में उसके आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी से जुड़ा यह स्वप्न भविष्य में धन-धान्य का लाभ होने का संकेत भीं देता है।

नवरात्रि में यदि आप देवी दुर्गा को आशीर्वाद देते हुए देखते हैं तो समझ लीजिए कि आप पर भी माता की विशेष कृपा बरसने वाली है और भविष्य में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

Related Posts

1 of 786