राज्य

Prayagraj HC: कौन हैं प्रयागराज के नए न्यायमूर्ति भंसाली? जानिए 

 

 

डेस्क। प्रयागराज। Prayagraj HC: न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। बता दें प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रयागराज में मुख्य न्यायाधीश के अदालत कक्ष में एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति भंसाली को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

मौनी अमावस्या कब है? जानिए पुजा विधि 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद 21 नवंबर, 2023 को न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था।

न्यायमूर्ति अरुण भंसाली का जन्म 15 अक्टूबर, 1967 को हुआ और उन्होंने आठ जुलाई, 1989 को अधिवक्ता के तौर पर अपना नामांकन कराया था। इसके बाद वह आठ जनवरी, 2013 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त की गई थीं।

बस हमको तीन मन्दिर दे दो फिर किसी मस्जिद की तरफ़ नहीं देखेंगे!

न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति से पूर्व उन्होंने जोधपुर में उच्च न्यायालय में अच्छा अनुभव प्राप्त किया, जहां उन्होंने कर, कंपनी अधिनियम, दीवानी कानून सहित कानून के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान भी केंद्रित किया। साथ ही हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर करीब 11 वर्ष की सेवा के दौरान न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने 1,230 से अधिक फैसले दिए हैं।

Related Posts

1 of 786