राज्य

Dussehra 2023: आज के दिन किए ये उपाय आपको देंगे भरपूर धन और वैभव

डेस्क। Dussehra 2023: नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने के बाद 10वें दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है और इस वर्ष 2023 में ये पर्व 24 अक्टूबर यानि कि आज मनाया जा रहा है।
आज का यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता है। आपको बता दें कि श्री राम की कृपा से दशहरे के दिन बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, आज के दिन कुछ खास उपाय करने से श्री राम के आशीर्वाद के साथ ही मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि दशहरे के दिन कौन से वास्तु शास्त्र संबंधी उपाय आपको करने चाहिए-

(Add rock salt in mop water) पोछे के पानी में डालें सेंधा नमक:

जिस तरह श्री राम ने आज के दिन रावण का वध कर के नकारत्मकता को दूर किया था आप भी उसी तरह घर की नेगेटिव वाइब्स को हटाने के लिए दशहरे के दिन पोंछा लगाते समय पानी में सेंधा नमक को डाल दें। ऐसा करने से हर तरह के वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

(Keep this thing in the safe) तिजोरी में रखें ये चीज:

रावण वध के साथ-साथ आज के दिन कलश विसर्जन भी होता है। विसर्जन से पहले एक लाल कपड़े में जयंती बांधकर घर की तिजोरी में रख देनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजती हैं। नवरात्रि के दौरान जो जौ से अंकुर निकलते हैं, उसे जयंती बोला जाता है।

 

(Ravan dahan ki lakdi ko le aaye apne ghar) रावण दहन की लकड़ी को ले आएं घर:

Durga Visarjan 2023 Kab Hai: जानिए शुभ मुहूर्त और विसर्जन की विधि 
वास्तु शास्त्र के अनुसार रावण दहन के बाद उसकी लकड़ी को घर ले आएं। वहीं ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इसे करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।

 

(Light a four-sided lamp) जलाएं चौमुखा दीपक:

वास्तु शास्त्र के अनुसार आज के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाना चाहिए और इस उपाय को करने से घर में चल रही हर परेशानी से निजात भी मिलता है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में बीजेपी के फैसले पर भड़के ओवैसी

Related Posts

1 of 786