धर्म

Durga Visarjan 2023 Kab Hai: जानिए शुभ मुहूर्त और विसर्जन की विधि 

 

डेस्क। Durga Visarjan 2023 Kab Hai: देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि उत्सव साल में दो बार विशेष रूप से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि मुख्य रूप से मनाई जाती हैं। नवरात्रि के 9वें दिन देवी दुर्गा अपने भक्तों के पास आती हैं और उनकी सभी समस्याओं का समाधान भी करती हैं।

शारदीय नवरात्रि का त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और यह नवमी तिथि तक चलता है, इसमें दशमी तिथि को माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। दशहरे पर देवी अपने लोक में वापस लौट जाती हैं। तो आइए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा विसर्जन की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में।

दुर्गा विसर्जन की डेट ( Durga Visarjan 2023 Date)

24 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा का विसर्जन समारोह आयोजित किया जाएगा और इस दिन दशहरा या विजयादशमी भी मनाई जाती है। जो भी व्यक्ति नवरात्रि के दौरान नौ दिनों का व्रत करते है वह माता की विदाई के बाद ही व्रत का पारण करेगें।

Dussehra 2023 horoscope: इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत 

दुर्गा विसर्जन की विधि ( Durga Visarjan Vidhi)

मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले उनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।

यदि आप दुर्गा विसर्जन के दिन घटस्थापना में रोपे गए जौ को अपने परिवार के सदस्यों में बांटते हैं और जौ को तिजोरी में रखते हैं, तो आपके पास कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

बचे हुए ज्वार को आप नदी में बहा दें, इन्हें फेंकेना बिल्कुल भी नहीं चाहिए।

9 दिनों तक मां दुर्गा को अर्पित की गई हर चीज को फेंके नहीं और उन सबको नदी में ही प्रवाहित कर दें।

दुर्गा विसर्जन 2023 का शुभ मुहूर्त (Durga Visarjan 2023 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5:44 बजे शुरू हो जाएगी और अगले दिन 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3:14 बजे समाप्त भी होगी। दुर्गा विसर्जन एक विशिष्ट शुभ समय पर किया जाता है और यह दोपहर या सुबह के समय में होता है जब दशमी तिथि भी मौजूद होती है।

दुर्गा विसर्जन मुहूर्त – 06:27 – 08:42 (24 अक्टूबर 2023)

अवधि – 2 घंटे 15 मिनट

श्रवण नक्षत्र का प्रारम्भ 22 अक्टूबर 2023, 18:44 बजे हो गया है।

श्रवण नक्षत्र 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

Related Posts

1 of 168