राज्य

Dussehra 2023 horoscope: इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत 

 

डेस्क। Dussehra 2023 horoscope: इस साल दशहरा 24 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाना है। दशहरा के दिन मां अपराजिता की पूजा की जाती हैं और शाम को रावण का पुतला दहन किया जाता है। दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक बताया जाता है।

यह शुभ दिन 5 राशि के जातकों के लिए बहुत लकी साबित हो सकता है। इस साल का दशहरा नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा होगा और अचानक धन लाभ का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल और सुखमय हो सकता है। जानिए दशहरा किन 5 राशिवालों के लिए शुभ साबित होने वाला है…

Dussehra 2023 horoscope: कौन सी हैं 5 भाग्यशाली राशियां

मेष: आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद ही शुभ साबित होता है। दशहरा पर अचानक धन लाभ का योग भी है। पुराने अटके हुए रुपए आपको वापस मिलने से खुशी होगी वहीं परिवार के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे और बच्चों से खुशखबर भी मिल सकती है। यह दिन आपके लिए व्यस्तता वाला होगा वहीं दशहरा के दिन दोस्तों से कोई उपहार मिल सकता है या कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है।

वृष: दशहरा के दिन आप पर मातारानी की कृपा बनी रहेगी। इस दिन आप नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं, जो आपके लिए उन्नतिदायक भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दशहरा का दिन शानदार हो सकता है और आपके बॉस आप पर खुश रहेंगे क्योंकि आप अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल होने वाले हैं। आपको मेहनत का फल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ मिल सकता है और वेतन में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और गिफ्ट मिलने से मन खुश होने वाला है।

कन्या: नौकरी करने वालों के लिए दशहरा का दिन बहुत ही खुशहाली लेकर आएगा। इस दिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। दशहरा पर आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का योग बन रहा है वहीं काम की तारीफ होगी। शादीशुदा महिलाओं को अपने पिता के घर से कोई खुशखबर मिल सकती है. इस दिन को आप परिवार के साथ खुशी के साथ व्यतीत भी करेंगे।

धनु: दशहरा आपके लिए भाग्योदय करने वाला साबित हो सकता है और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता की प्राप्त होगी। साथ ही समाज में आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों को तवज्जो भी देंगे। इस दिन पूजा पाठ में मन लगेगा और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और इस दिन आप कोई कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह काफी सफलतादायक हो सकता है।

कुंभ: आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद शानदार हो सकता है। आपका मन खुश रहेगा और पारिवारिक जीवन भी सुखद होगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे वहीं तन और मन दोनों ही ठीक होगा। दशहरा पर आपको दोस्तों से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है और इस दिन कुछ समय आप आध्यात्म में भी बिताएंगे।

Related Posts

1 of 786