राज्य

Dev Deepawali: इस दिन 10 लाख दीपों से जगमगाएगी काशी

 

डेस्क। देव दीपावली (Dev Deepawali) अब 26 नवंबर को मनाई जानी है। काशी के ज्योतिषियों के मुताबिक कार्तिक मास की शुक्लपक्ष की प्रदोष व्यापनी पूर्णिमा को यह मनाई जाएगी। उदया तिथि या मध्याह्न व्यापनी यानी 27 नवंबर को नहीं मनाई जा रही।

इससे संशय दूर हो गया है। पहले 26 व 27 नवंबर को देव दीपावली (Dev Deepawali) मनाने की बात बोली जा रही थी।

काशी विद्वत परिषद के ज्योतिष और धर्म शास्त्र प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित ब्रह्मानंद कॉलोनी में बैठक हुई। इसमें ज्योतिष गणना के अनुसार 26 नवंबर को देव दीपावली मनाने का निर्णय भी लिया गया। परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के अनुसार तिथियों पर चर्चा की गई, फिर तय हुआ कि उदया तिथि या मध्याह्न व्यापनी को छोड़कर ही देव दीपावली (Dev Deepawali) भी मनाई जाएगी।

Chanakya niti: ऐसे लोगों का साथ बनेगा आपकी बर्बादी का कारण

मान्यतानुसार इसकी तिथि प्रदोष व्यापनी पूर्णिमा मनानी होगी। क्योंकि, भगवान शिव ने संध्या काल में त्रिपुरासुर का वध किया था। तब सभी देवों ने काशी के देवालयों में दीपावली (Dev Deepawali) भी मनाई थी, इसलिए धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु ग्रंथों के अनुसार त्रिपुरोत्सव 26 नवंबर को मनाया जाएगा। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, न्यास के सदस्य दीपक मालवीय, ज्योतिष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, विनय कुमार पांडेय आदि के अलावा ऑनलाइन भी कई विद्वान जुड़े ।

देव दीपावली (Dev Deepawali) पर गंगा घाट जगमग होंगे और सभी घाटों एवं गंगा के उस पार मिलाकर 13 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है वहीं इस बार नमो घाट पर भी देव दीपावली मनाई जाएगी।

PM Ujjwala Yojana: 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने जा रही सरकार 

बता दें इस घाट पर एक लाख दीये जलाए जाने हैं।

देव दीपावली (Dev Diwali) का जश्न इस बार भी उत्साह से मनाया जाएगा और शहर की तरफ से गंगा के 85 घाटों (नमो घाट सहित) 10 लाख दीये भी जलाए जाने हैं, गंगा उस पार तीन लाख दीये जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। दीप जलाने वाली संस्था, संगठन व लोगों को जल्द ही सरसों के तेल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। दिव्य, भव्य व नव्य काशी में देव दीपावली के आयोजन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च भी होंगे।

Related Posts

1 of 786