राज्यराजनीति

Delhi News Update: हरियाणा सरकार रोक रही दिल्ली में आने वाला पानी 

 

डेस्क। Delhi News Update: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यह दावा किया है कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रचने में लग गई है। आतिशी ने बोला है कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से यमुना के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें भी आ रही हैं। यह जगहों से भी समस्या आई है, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही है।

राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यह दावा किया है कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रचने में लगी हुई है।

Bihar News : पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला है कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया और उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए बोला है कि हरियाणा में यमुना के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी को रोकने में लगी हुई है।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने यह बोला है कि, ’25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश भी रची है और इसी साजिश के तहत भाजापा अपनी हरियाणा सरकार के जरिए यमुना का पानी रोक रही है ।

Lok Sabha Election: आज यूपी में पीएम और दीदी के गढ़ में नड्डा, अमित शाह का कार्यक्रम 

दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’

Weather Update: गर्मी इन राज्यों में दिखा रही अपना प्रचंड रूप

आतिशी ने यह भी बोला है कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है, दिल्ली में आ रही यमुना की वाटर सप्लाई को भी रोक दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की शिकायतें आ रही हैं और ऐसी जगहों से भी समस्या आई है, जहां पानी की प्रॉब्लम कभी नहीं रही। बता दें वजीराबाद में 675 फुट पानी होता है। यह जब कम होता है, तो 672 फुट तक चला जाता है। 11 मई से 21 मई तक हरियाणा दिल्ली का पानी रोक रहा है। 11 मई को 671 फुट था और ये तीन दिन तक बना रहा। अब 21 मई को पानी घटकर 671 फुट के नीचे आ पहुंचा है।

Related Posts

1 of 1,013