राज्य

Computer Baba’s Gau Mata Bachao Yatra : जानिए कब और कहां खत्म होगी ये यात्रा 

 

 

डेस्क। Computer Baba’s Gau Mata Bachao Yatra : कम्प्यूटर बाबा एक बार फिर से चर्चा में है बाबा ने गौमाता बचाओ यात्रा का आगाज किया है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे से कंप्यूटर बाबा ने गंगा की शपथ खाकर गौ माता बचाओ यात्रा का बीड़ा  उठाया है।

यह यात्रा चित्रकूट से चलकर सतना मैहर होते हुए 10 अक्टूबर को उज्जैन में समाप्त होगी। कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए बोला है कि यह सरकार गाय के प्रति एकदम निरंकुश है। तमाम योजनाएं बनती हैं लेकिन गौ माता के लिए क्यों सरकार योजनाएं नही बना रही। यह दर-दर की ठोकर खा रही हैं।

Computer Baba’s Gau Mata Bachao Yatra : उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कमलनाथ की सरकार ने गौ माता के लिए कई गौशाला बनवाई और गाय के प्रति काफी योजनाएं भी चलाई पर इस सरकार में सभी योजनाएं धरातल पर ही समा गईं। जो गौशालाएं बने हैं उनमें खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं की जा रही। उन्होंने बोला कि हम पूरे संत समाज के लोग गली-गली गांव-गांव जाकर गाय बचाओ अभियान चलाएंगे। वहीं सरकार को गाय बचाओ अभियान में सहयोग देना चाहिए ताकि हमारी गौ माता की रक्षा भी की जा सके। 

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Date in India: इस डेट को मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद

चित्रकूट से हुए शंखनाद पर सैकड़ों की संख्या में संत समाज मौजूद रहा साथ ही कंप्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। धरातल पर इसका कोई काम नहीं देखने को मिला है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर क्यों नाकाम साबित हो हुई है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर आंदोलन के बाद सरकार ने कोई नियम नहीं बनाया तो संत समाज व्यापक आंदोलन करेगा और प्रशासन से गौ रक्षा की मांग की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशालाओं का निर्माण किया गया है इस तरह मध्य प्रदेश में भी किया जाना चाहिए।

 

Learn all about Search Engine Optimization (SEO) just in one Click

Related Posts

1 of 786