धर्म

Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Date in India: इस डेट को मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद

 

डेस्क। Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Date in India: ईद मिलाद उन-नबी को मावलिद और ईद-ए-मिलाद बोला जाता है। इस दिन को पैगंबर मुहम्मद (Hazrat Muhammad) के जन्म के तौर पर भी मनाया जाता है। मुस्लिम धार्मिक मान्यनाओं के अनुसार पैगंबर मुहम्मद का जन्म 571 ईस्वी में सउदी अरब के मक्का शहर में हुआ था।

बता दें उनका पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअ अलैही वसल्लम है और मुस्लिमों के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन लोग अल्लाह की ईबादत करते हैं (Eid Milad Un Nabi Kab Hai 2023)। कई जगहों पर इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है वहीं इस साल ईद मिलाद उन-नबी 28 सितंबर को मनाई जाएगी ।

कब और कैसे मनाया जाता है ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार

मिलाद-उन-नबी पर्व इस्लामी वर्ष के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 11वें और 12वें दिन पर मनाया जाता है। ये दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है और इस दिन घर और मस्जिद को अच्छे से सजाया जाता है। धूमधाम से सभी मिल-जुलकर ये त्योहार मनाते हैं। इस दिन मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग कुरान पढ़ते हैं और मोहम्मद साहब द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारते हैं। इस दिन कई जगह मोहम्मद साहब के सम्मान में जुलूस भी निकाले जाते हैं और मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान व जकात करते हैं।

Manipur violence: दो युवकों की हत्या के बाद हालात बिगड़े, इंटरनेट फिर से बंद 

कौन हैं पैगंबर मुहम्मद

पैगंबर मुहम्मद ने इस्लाम धर्म को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया था और उनके वालिद साहब का नाम अबदुल्ला बिन अब्दुल मुतलिब था। ऐसी मान्यता है कि वे मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर हुए। बताया जाता है कि एक रात जब पैगंबर मुहम्मद पर्वत की गुफा में ध्यान कर रहे थे तो फरिश्ते जिब्राइल आए और उन्होंने उन्हें कुरान की शिक्षा भी दी थी। उनकी ही याद में ये दिन मनाया जाता है।

Related Posts

1 of 168