डेस्क। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की सुबह 13 सालों में सबसे ठंडी दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री का दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच में रहने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।
धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली के मौसम में लगातार ठंडक बनी देखी जा रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन यहां की सुबह 13 सालों में सबसे ठंडी भी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से चार डिग्री कम भी है। 2012 से लेकर अब तक 13 वर्षों में छह मार्च को इतना कम न्यूनतम तापमान पहले कभी नहीं रहा।
संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं से मिले पीएम मोदी
इस दिन से बदल जाएगा मौसम
मंगलवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं साथ ही मौसम विभाग का ऐसा मानना है कि 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बदलाव भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी पर बीते कई दिनों से एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते दिल्ली में सुबह-शाम ठंड भी बनी हुई है।