देश– महिलाएं देश की शान है। आज हर जगह महिलाओं के काम की सराहना हो रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नही है जिसमे अब महिलाओं का दबदबा न हो। वही अब महिलाओं को लेकर भारत के चीफ जस्टिस यूयू ललित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही न्यायालय में बड़ी संख्या में महिलाएं दिखेगी।
यूयू ललित ने कहा, उड़ीसा, झारखंड, राजस्थान और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों के न्यायालयों में पहले से महिलाओं की संख्या अधिक है। लेकिन यह अन्य राज्यों में भी होना चाहिए। आगमी समय मे न्यायिक पदों को महिलाएं शुशोभित करेगी।
उन्होंने एक उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा, राजस्थान में इंडक्शन लेवल पर 180 जजों में से 129 महिलाएं हैं और ओडिशा और झारखंड में यह संख्या बहुत बड़ी है। अब महिलाओं को कानून की पढ़ाई के लिये आगे आना चाहिए उन्हें भी देश के न्याययिक पदों को शुशोभित करने का अधिकार है। यह जल्द ही सम्भव होगा और न्यायालय में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।
उन्होंने आगे कहा, सुप्रीम कोर्ट मेरी मां है। मैं इसे मां की तरह देखता हूँ। क्योंकि मैं इससे सीख रहा हूँ। इससे मुझे बहुत कुछ मिला है। मैंने अपने दादा से संस्कृत की सीख ली और उसे लिखा। महिलाओं को अब अपने शैक्षणिक दौर में कानून को समझना और सीखना चाहिए। जिससे वह जल्द ही न्यायालय में उच्च पद को शुशोभित करें।