राजनीति

गुजरात के मुस्लिम समाज पर पड़ी भाजपा की नजर

3
×

गुजरात के मुस्लिम समाज पर पड़ी भाजपा की नजर

Share this article

देश– गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। पक्ष विपक्ष में तना तनी जारी है। जहां अभी तक गुजरात मे सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के मध्य होती थी। वही इस बार गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी की दस्तक से पूरा राजनीतिक माहौल बदल गया है। 

बीजेपी अब पहले से अधिक चौकन्नी है। वह हर तमगे पर खुद को मजबूत बनाने की कवायद में जुटी हुई है। क्योंकि गुजरात बीजेपी का गढ़ है और यहां की सत्ता वह अपने हाथ से नही जाने देना चाहती है। इसी कड़ी में बीजेपी ने मुस्लिम समाज पर डोरे डालना शुरू किया है। वैसे तो गुजरात का मुस्लिम कांग्रेस के पक्ष में रहा है लेकिन इस बार भाजपा मुस्लिम को अपने खेमे में करके बड़ा दावा खेलना चाहती है।

मुस्लिम को अपने खेमे में करने के लिए भाजपा ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मुस्लिम समाज को जोड़ना शुरू किया है। पार्टी नेता जमाल सिद्दीकी ने कहा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उद्देश्य पार्टी को उन स्तरों पर मजबूत करना है जहां पार्टी कमजोर है। इस प्रकोष्ठ में हम अल्पसंख्यक को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हम मुस्लिम को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके तहत अब मुस्लिम भाजपा के साथ जुड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के कम से कम 100 मुसलमानों को पार्टी से सहानुभूति रखने वालों के रूप में जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वे आध्यात्मिक नेता, पेशेवर, उद्यमी या फिर सरकार में काम करने वाले भी हो सकते हैं। हम अपने हर अल्पसंख्यक समर्थक को यह लक्ष्य देगे की वह 50 अल्पसंख्यक को भाजपा से जोड़े और उन्हें भाजपा की नीतियों से रूबरू करवाये।

जानकारी के लिये बता दें गुजरात मे मुस्लिम आबादी काफी है और यह कांग्रेस के समर्थन में भी रही है। लेकिन अब इस बीच जहां एक तरह भाजपा ने पार्टी को मुस्लिम समाज मे मजबूत करने की पहल की है। वही बिलिकिस बनो रेप केस के 11 आरोपियों की सजा माफी अब भाजपा के इस अभियान के बीच रोड़ा बन गया है। मुस्लिम समाज मे भाजपा की काफी आलोचना हो रही है। अब ऐसे में भाजपा की यह पहल भाजपा के लिये कितनी फायदेमंद साबित होगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा।