राज्य

Bharat Bandh 2024 : ये सेवाएं भारत बंद से रहेंगी अछूती 

 

डेस्क। Bharat Bandh 2024 Latest News in Hindi: दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन के बीच, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और SKM ने 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, ग्रामीण भारत बंद की घोषणा करी है।

इस हड़ताल के माध्यम से, उनका उद्देश्य किसानों की आवाज को बढ़ाना का है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार उनकी मांगों को पूरा कर दें। लेकिन यह समय छात्रों के लिए काफी अहम है, क्योंकि बोर्ड सीजन की शुरुआत हो गई है। बिहार बोर्ड 10वीं व सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, धीरे धीरे बाकी बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। साथ ही ऐसे में इस किसान आंदोलन व भारतबंद की खबरों ने स्कूली छात्रों व अभिवाहकों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है।

PM Surya ghar Yojna: इतने यूनिट बिजली बिल्कुल मुफ्त 

क्या 16 फरवरी को स्कूल भी बंद रहेंगे?

ग्रामीण बंद देशव्यापी हड़ताल का समय 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक की रहने वाला है। अभी तक सरकार या स्कूल प्रशासन द्वारा स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्कूलों के संचालन पर किसान आंदोलन व भारत बंद का क्या असर होगा। जब तक कोई निर्देश नहीं आता तब तक छात्र तय शिड्यूल के अनुसार ही चलने वाले हैं।

क्या होगा भारत बंद का असर

किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में करने वाले हैं। अधिकांश राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। “इस दिन, गांव सभी कृषि गतिविधियों और मनरेगा और ग्रामीण कार्यों के लिए बंद होगें। कोई भी किसान, कृषि श्रमिक या ग्रामीण श्रमिक उस दिन काम भी नहीं करेगा।

युवाओं में लगातार बढ़ रही नशे की लत 

राज्य सरकारों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा अभी नहीं की है। बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, इस दौरान संभावना काफी कम है कि स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, छात्रों और अभिभावकों को ये सलाह दी जाती है कि वे स्कूल खुलने या बंद होने के संबंध में सटीक जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों के संपर्क में भी रहें।

इन सेवाओं में छूट

आपातकालीन सेवाएं, जिनमें एम्बुलेंस संचालन, समाचार पत्र वितरण और शादियों और चिकित्सा दुकानों के लिए आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। साथ ही बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र भी इससे अप्रभावित होंगे।

Related Posts

1 of 786