राज्य

Ayodhya में होगा भव्य रामलीला का अयोजन, ये एक्टर्स होगें हिस्सा

डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हर साल की तरह ही इस साल भी रामलीला ( Ayodhya Ramlila) का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन 14 से 24 अक्टूबर तक किया जाना है। इस बार रामलीला में 50 से ज्यादा बॉलीवुड कलाकार अभियन करते दिखाई देंगे, जिनमें 11 अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।

पिछले साल रामलीला (Ramlila) आयोजन को 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था और इस साल इसे 50 करोड़ लोगों तक इसे पहुंचाने की योजना है।

नवरात्र के अवसर पर अयोध्या में होने वाली रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इसकी शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। साथ ही इस साल 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष (ऑफलाइन और ऑनलाइन) रूप से रामलीला को देखा था। इस साल रामलीला को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

Dhar Muslim youth converted: मुस्लिम युवक ने दोस्तों समेत अपनाया हिंदू धर्म 

इस साल होने वाली रामलीला (Ramlila) में 50 से ज्यादा सेलेब्रिटी रामलीला में अभिनय करते दिखाई देंगे। इनमें अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नांगिया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, जिया, लिली, मांगिशा, पायल गोगा कपूर और प्रतिभा का नाम भी शामिल हैं।

इनके अलावा गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद) की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, राहुल भूचर (श्री राम), शिव आकाशदीप (कुंभकरण), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), में दिखेंगे भी।

हरदीप निज्जर कनाडा में देता था आतंकियों को ट्रेनिंग

गुलशन पाण्डेय और अवतार गिल भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले हैं। रामलीला को लेकर हरियाणवी फिल्मों की कलाकार ममता सिंह ने बोला है कि उन्हें बहुत खुशी है कि भगवान राम की जन्मभूमि पर उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है। इस रामलीला में उनका किरदार कैकेयी का ही है।

आपको बता दें कि साल 2020 में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रामलीला देखी थी। 2021 में आंकड़ा 22 करोड़ तक पहुंच गया था। साल 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की इस खास रामलीला को देखा।

इस साल 14-24 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा। 

Related Posts

1 of 786