राज्य

Animal Box Office Collection Day 15: इस आंकड़े को जल्द पार कर देगी फिल्म 

 

 

डेस्क। Animal Box Office Collection Day 15: 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं हैं। जो कि विक्की कौशल की सैम बहादुर और रणबीर कपूर की एनिमल रही। दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। एक में जहां वॉयलेंस ही वॉयलेंस है तो वहीं दूसरे में देशभक्ति दिखाती सैम मानेकशॉ की रियल कहानी थी।

दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया था। पर जैसा कि आपको पता है एनिमल, सैम बहादुर से काफी आगे निकल गई।

  अब नया आयाम तीसरे वीकेंड पर हासिल करने को तैयार है पर इससे पहले फ्राइडे को यानी 15वें दिन कमाई के आंकड़ें में थोड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं वीकडेज के बाद यह कलेक्शन (Animal Collection) उठता हुआ दिखाईं देगा। तो आइए आपको बताते हैं 15वें दिन एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Animal Ka Box Office Collection Day 15) कितना रहा।

Aishwarya Rai Leaves Abhishek Bachchan Home Amid Divorce Rumors

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की माने तो इसके अनुसार, एनिमल ने 15वें दिन यानी गुरुवार को 7.50 करोड़ का कलेक्शन करके दिखाया है, जिसके बाद भारत में एनिमल की कमाई 500 करोड़ से थोड़ी दूर 484.34 करोड़ की हो गई है।

 वहीं वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 790 करोड़ पार करते हुए 800 करोड़ से थोड़ा दूर पर है और यह आंकड़ा भी तीसरे वीकेंड पर फिल्म पार कर लेगी।

क्रिसमस पर धूम मचाएगी शाहरुख और सलमान की जोड़ी

100 करोड़ के बजट में बनी एनिमल के 13 दिनों की कमाई की बात की जाए तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई करी थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ का हो गया है।

आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़, 13वें दिन 10.25 करोड़ और 14वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई एनिमल ने करके दिखाई है। वहीं इसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 139.26 करोड़ हो चुका है।

Related Posts

1 of 786