आध्यात्मिक– हिन्दू धर्म मे माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। सभी लोग माता लक्ष्मी की बड़े श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। कहते हैं जिस घर मे माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है उस घर मे कभी क्लेश नहीं आता है।
लेकिन हिन्दू धर्म मे माता लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की पूजा कभी नहीं की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा करने से घर मे सुख समृद्धि चली जाती है। धार्मिक कथाओं के मुताबिक माता अलक्ष्मी का जन्म समुद्र मंथन से हुआ था। जब समुद्र मंथन हुआ तो यह मंदिर हाथ मे लेकर निकली थी।
उसी समय इनका नाम अलक्ष्मी रखा गया। चूंकि इनका जन्म समुद्र मंथन से हुआ था तो इन्हें माता लक्ष्मी की छोटी बहन कहा जाता है। अलक्ष्मी का विवाह उद्दालक मुनि के साथ हुआ था। वह उन्हें अपने आश्रम लेकर गए। लेकिन माता अलक्ष्मी ने उनके घर मे प्रवेश करने से मना कर दिया।
जब उद्दालक ऋषि ने उनसे इसका कारण पूंछा। तो उन्होंने बताया वह सिर्फ उन घरों में रहती है जहां झगड़ा होता है और गंदगी रहती है और लोग नकारात्मक होते हैं। क्योंकि सुख समृद्धि और साफ जगहों पर माता लक्ष्मी का वाश होता है। तभी से यह परंपरा है कि माता अलक्ष्मी की पूजा कोई भी अपने घर मे नही करता है।