देश– राजीव गांधी की पत्नी और इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही है। सोनिया गांधी के दो बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं।यह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। अगर हम सोनिया गांधी के जीवन की बात करें तो इनका जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा है।
सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से प्रेम विवाह किया था। यह इटली की मूल निवासी थीं। लेकिन विवाह के बाद यह भारत की परंपराओं में बंध गई। लेकिन जब राजीव गांधी की मौत हुई तो सोनिया गांधी टूट गई। उन्हें कई वर्षों तक राजनीति से दूर रखा गया। लेकिन एक समय आया जब वह राजनीति में प्रखर होकर सामने आईं।
आरम्भ में सोनिया गांधी को हिंदी बोलने में काफी समस्या होती थी। लेकिन वह इससे घबराई नहीं और खड़ी हुई। क्योंकि उन्हें अपने परिवार की विरासत को बचाना था। सोनिया गांधी के नेतृत्व में साल 2004 में गठबंधन की सरकार बनाई। वही 2009 में भी उनके नेतृत्व में यूपीए की केंद्र में सरकार बनी। लेकिन साल 2014 में कांग्रेस की राजनीति में बड़ा फेरबदल देंखने को मिला।
जानकारी के लिये बता दें सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर1946 को स्टेफानो और पओला माइनो की पुत्री के रूप में इटली के लुसियाना में हुआ था।