राजनीति– बीते दिन गुजरात चुनाव के नतीजे आए। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी दावे फेल हो गए ओर गुजरात मे पुनः भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की प्रचंड जीत ने गुजरात मे बीते अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो यहां इस बार इसकी दशा बेहद खराब नजर आई।
लेकिन इस बार गुजरात मे आम आदमी पार्टी की अलग छवि देंखने को मिली। कांग्रेस की अपेक्षा गुजरात मे आम आदमी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। गुजरात मे 35 सींटें ऐसी थी जिनमे आम आदमी पार्टी की धाक देंखने को मिली।
आप ने गुजरात मे 181 सींटो पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन आप के 126 प्रत्याशियों ने अपनी जमानत जब्त करवा दी। इस सबके बाद भी गुजरात मे आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन पहली बार की अपेक्षा काफी अच्छा रहा और अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा प्राप्त होने के बाद यह बड़े संकेत है। कि आगमी समय मे आम आदमी पार्टी देश मे अपने न सिर्फ पैर पसार सकती है। अपितु केजरीवाल का दिल्ली मॉडल देश के अलग अलग राज्यों में आप को अलग पहचान दिला सकता है।