आध्यात्मिक– हिन्दू धर्म मे पूजा पाठ और जाप का अत्यधिक महत्व है। कहते हैं जो व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में लीन रहता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसका जीवन सुखी रहता है। अगर आप रोजाना भगवान की पूजा करते हैं तो आपके मन मे नकारात्मक खयाल नही आते हैं और मन इधर उधर के खयालों में नही रहता है।
वही अगर हम बात हिन्दू धर्म मे मंत्रों के जाप की करे तो इनका हिन्दू धर्म मे अलग ही महत्व है। धार्मिक ग्रन्थों का एक एक मंत्र हमारे जीवन को एक दिशा देता है। वही कुछ मंत्र ऐसे है जिन्हें कष्ट निवारण कहा जाता है। कहते हैं अगर आप नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
तो आइये जानते हैं कष्ट निवारक मंत्रों के बारे में…..
1)ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम।
2) कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥
3) : राम… राम… राम
4)ॐ नम: शिवाय।
5) ॐ हं हनुमते नम:।
6) ॐ नमो नारायण
7) ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।
8) ऊं नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।