राजनीति- कांग्रेस खुद को पुनः खड़ा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी के लिए आगामी समय मे नासूर बन जाए और हमे राजनीति में बड़ा परिवर्तन देंखने को मिले।
वही कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा से एक बाद पुनः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात की है। राहुल गांधी ने कहा है कि कन्नड़ में शिक्षकों ने उनके सम्मुख भाषा और संस्कृति का मुद्दा उठाया है। शिक्षको का कहना है कि कन्नड़ भाषा और संस्कृति पर प्रहार हो रहा है। वैचारिक ताकते हमारे एजुकेशन सिस्टम को बदलने की कोशिश कर रही है इसका प्रभाव हमारे पाठ्यक्रम तक देंखन को मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा, शिक्षकों ने कहा है कि सरकारी स्कूलों की अब उपेक्षा की जा रही है। हमारी संस्कृति पर प्रहार हो रहा है। पाठ्यक्रम से कर्नाटक के इतिहास का गौरव हटाया जा रहा है। यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। जो यह नई शिक्षा नीति आई है यह मुख्य रूप से 75 साल की चीजो को बदलने के लिए लाई गई है।
आज जो भी यह बदलाव हो रहा है यह स्वार्थ को प्रदर्शित करता है। इस बदलाव का उद्देश्य सांप्रदायिकता, केंद्रीकरण और व्यावसायीकर है।