इतिहास– इस साल कैमेस्ट्री में Nobel Prize कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में मॉलिक्यूल्स के एक साथ विखंडन का तरीका विकसित करने के लिए दिया गया है। यह सबसे सर्वश्रेष्ठ सम्मान माना जाता है। जिस भी व्यक्ति को नोबल पुरस्कार मिलता है उसकी प्रतिष्ठा बढ़ जाती है।
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे परिवार के बारे में जिसके घर मे नोबल पुरस्कार की बाढ़ सी आ गई थी। इस परिवार में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार प्राप्त किये। हर कोई इस बात को देखकर दंग था की कैसे एक घर मे इतने नोबल पुरस्कार आ गए। लेकिन पूरे विश्व मे इस परिवार की तारीफ हो रही है।
तो आइए जानते हैं उस परिवार के बारे में जिसके हर सदस्य को मिला नोबल पुरस्कार।
यह परिवार क्यूरी का था। इस परिवार ने इस दुनिया के सबसे अधिक नोबल पुरस्कार जीते थे।नोबेल रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत मेरी क्यूरी से हुई, जिन्हें लोग मैडम क्यूरी के तौर पर भी जानते हैं. दरअसल, मैडम क्यूरी और उनके पति पिअरे क्यूरी दोनों को 1903 में संयुक्त रूप से फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
मैडम क्यूरी यहीं नहीं रुकीं और विज्ञान के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम करती रहीं. इस तरह 1911 में उन्हें एक बार फिर नोबेल से सम्मानित किया गया।