धर्म

Hartalika Teej Puja: पूजा सामग्री की लिस्ट के साथ जानिए किस विधान से होगा आपका व्रत सफल

 

 

डेस्क। Hartalika Teej Puja Samagri List And Puja Vidhi: हरतालिका तीज का व्रत इस साल 18 सितंबर को सोमवार के दिन रखा जाएगा। साथ ही हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ये त्योहार भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

अमूमन ये पर्व गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले मनाया जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि पहली बार माता पार्वती ने ये व्रत किया था और इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। 

हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। ये व्रत निर्जला ही रखा जाता है। इस दिन की पूजा में कई सामग्रियों की अवश्यता होती है। यहां देखें हरतालिका तीज पूजा सामग्री की लिस्ट…

Hartalika Teej Puja Samagri List: हरतालिका तीज की पूजा सामग्री लिस्ट 

  • शिव-पार्वती की मूर्ति बनाने के लिए गीली मिट्टी
  • बेलपत्र
  • बताशे
  • मेवा
  • कपूर
  • कुमकुम
  • केले का पत्‍ता
  • पान
  • फूल
  • फल
  • प्रतिमा को स्‍थापित करने के लिए लकड़ी का पाटा या चौकी 
  • पीला कपड़ा
  • नारियल
  • माता के लिए चुनरी

Hartalika Teej Daan Samagri: हरतालिका तीज दान सामग्री 

  • मेहंदी
  • बिंदी
  • कुमकुम
  • चूड़ी
  • बिछिया
  • काजल
  • श्रीफल
  • कलश
  • अबीर
  • सिंदूर
  • कंघी
  • माहौर
  • चंदन
  • घी-तेल
  • कपूर
  • कुमकुम
  • दीपक

Vastu Shastra: घर के मंदिर में रखें ये दो मूर्तियां, मालामाल हो जाएंगे आप

Hartalika Teej Puja Vidhi: हरतालिका तीज पर ऐसे करें पूजा  

  • हरतालिका तीज वाले दिन सबसे पहले काली गीली मिट्टी से माता पार्वती, भगवान शिव और गणेशजी की प्रतिमा तैयार कर लें।
  • तीनों प्रतिमाओं को फूलों से सजा दीजिए। 
  • प्रतिमाओं को सूखने के लिए रख दें।
  • इसके बाद लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर पूजा की तैयारी कर लें।
  • बनाई गई तीनों प्रतिमाओं को पीले कपड़े पर स्‍थापित कर दीजिए।
  • चौकी पर दाईं तरफ चावल से अष्‍टकमल तैयार करें।
  • अब उस पर जल से भरा कलश स्‍थापित कर दें।
  • कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाएं और कलश के अंदर सुपारी, सिक्का और हल्दी डाल दें।
  • मूर्तियों की विधि विधान पूजा करें।
  • तीनों प्रतिमाओं का अभिषेक करें। 
  • उसके बाद मां पार्वती को सुहाग की सभी सामग्री अर्पित करें। 
  • शिवजी को धोती व गमछा चढ़ाएं। 
  • हरतालिका तीज की व्रत कथा पढ़ें या सुनें। 
  • अब अंत में आरती उतारकर भगवान को भोग लगाएं। 
  • पूजा के बाद माता पार्वती को लगाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में लगाएं और पति के चरण स्‍पर्श जरूर करें।

Hartalika Teej 2023 : कैसे रखें तीज का व्रत, जानिए पूजा का शुभ मूहर्त 

Related Posts

1 of 168