धर्म

Garuda Purana: क्या आपकी भी पर्स में नहीं रुकता पैसा

डेस्क। Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण ग्रंथ को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया जाता  है, जोकि 18 महापुराणों में से एक है। वही इसमें कुल 19 हजार श्लोक हैं।

गरुड़ पुराण में जन्म और मृत्यु के साथ ही नीति-नियम,ज्ञान, धर्म आदि के बारे में भी बताया गया है। लेकिन लोग घर पर गरुड़ पुराण का पाठ करने से हिचकिचाते भी हैं। क्योंकि आमतौर पर इसका पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु के पश्चात 13 दिनों तक किया जाता है।

तो क्या आप गरुड़ पुराण का पाठ कभी भी कर सकते हैं। यदि आप गरुड़ पुराण का पाठ नहीं भी करते हैं फिर भी इसमें भगवान विष्णु द्वारा बताई बातों का अनुसरण जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति सुखद, सरल और सफल जीवन जीता है और मरणोपरांत उसे मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

कई बार ऐसा भी होता है कि जाने-अनजाने में व्यक्ति ऐसे कामों को करता है या फिर ऐसी बुरी आदतों को अपना लेता है, जो जीवन में परेशानियों का कारण बन जाती है। और कई परेशानियों में एक है धन कमाने के बावजूद भी धन का अभाव बना रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता या पर्स हमेशा खाली ही रहता है तो गरुड़ पुराण में बताए इन बातों को जरूर ध्यान में रखें.

क्या हर्षद मेहता जैसे एक और स्कैम का शिकार हुआ शेयर बाजार 

धन का अहंकार: धन होने पर कभी भी धन का अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि धन पर अहंकार करने वालों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे लोगों के पास क्षण भर भी नहीं ठहरती और रुठकर चली भी जाती हैं। इसलिए रुपये-पैसा या संपत्ति पर कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए।

आमदनी से अधिक खर्च: खर्च उन्हीं चीजों पर करें जिसकी आपको आवश्यकता हो। इस पर एक कहावत भी है कि जितनी कंबल हो उतना ही पैर पसारना चाहिए और इसलिए आमदनी से अधिक खर्च करने पर आपको पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में आतंकी हमले को बताया भाजपा का स्टंट 

दान जरूर दें: दान दक्षिणा करना बहुत ही पुण्य का काम होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी आमदनी का दस प्रतिशत यानी दशांश जरूर दान में देना चाहिए। लेकिन ऐसी स्थिति में दान न करें जब आप स्वयं धन के अभाव में जी रहे हों और दिखावे आदि के लिए दान करने से भी धन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ती है। अगर आप सामर्थ्य हैं तो जरूर दान करें इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।

NEET 2024 Paper Out: जानिए कहां से लीक हुआ पेपर 

पूजा और धार्मिक ग्रंथों को पाठ जरुर करें: व्यक्ति को हमेशा धार्मिक ग्रंथों का पाठ और पूजा-अर्चना करनी चाहिए क्योंकि भगवान का स्मरण करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Related Posts

1 of 168