आध्यात्मिक– आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आप अपनी तरक्की चाहते हैं और बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं। तो आपको अपने धन के उपयोग से पूर्व कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप अपना धन बिना सोचे समझे कहीं भी लगा देते हैं तो आपको जीवन मे तकलीफ ही झेलनी पड़ती है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति को अपना धन खर्च करते समय कई बार विचार करना चाहिए और अपना धन वहीं लगाना चाहिए। जिस विषय मे आपको अमुख जानकारी प्राप्त हो। क्योंकि जब आप बिना ज्ञान के किसी भी चीज में धन इन्वेस्ट करते हैं तो आपको नुकसान होता है और आप जीवन मे कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं।
इसके साथ ही व्यक्ति को अपना धन सकारात्मक कार्य मे लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन मे आप आगे बढ़ पाते हैं। वो भी अपने संघर्ष के बलबूते पर।