राजनीति

कांग्रेस के पक्ष में पिघली तृणमूल कांग्रेस

राजनीति- राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत मे खूब सनर्थन प्राप्त होता दिखाई दिया। वहीं अब कांग्रेस के प्रति तृणमूल कांग्रेस का दिल पिघल गया है। 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये तृणमूल कांग्रेस को कांग्रेस की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। वहीं अभी तृणमूल कांग्रेस ने यह निर्णय नहीं लिया है कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे या नहीं। लेकिन यह स्पष्ट है कि तृणमूल का नजरिया अब कांग्रेस को लेकर बदल रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने एक बयान में कहा, हम हमेशा बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस के पक्षधर रहे हैं। अगर इस यात्रा से कांग्रेस को मदद मिलती है तो हम काफी खुश होंगे। 

वहीं तृणमूल नेता समीर चक्रवर्ती कहते हैं कि भाजपा के लिए कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। क्योंकि केंद्र में कांग्रेस ही है। भाजपा को उससे डर है। भाजपा आज ताकतवर हुई क्योंकि कांग्रेस विफल हुई है। 

वहीं तृणमूल नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा का भरपूर समर्थन किया है। तृणमूल नेताओं के समर्थन से स्पष्ट है कि वह कांग्रेस की ओर झुकाव दिखा रही है और राहुल के प्रयास से खुश है।

Related Posts

1 of 259