डेस्क। Lok Sabha Election: दिल्ली कांग्रेस से यह मालूम हुआ है कि लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कई दिन से प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज थे। वहीं ,अब लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह AAP से गठबंधन को बताया है।
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है साथ ही अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
Lok Sabha Election: आज सपा के गढ़ में अमित शाह
इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बताया जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ भी थे।
प्रदेश कांग्रेस से मालूम हुआ है कि लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वह कई दिन से प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज थे। लवली ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह भी बताई है।
अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बन गई है। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
MP Weather Update: जानिए कैसा रहेगा मौसम
लवली ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ तीन ही सीटें मिली है। लवली इस बात को लेकर भी बहुत नाराज बताए जा रहे हैं कि इन तीनों सीटों में दो सीटें बाहरी व्यक्तियों को दी गई।