राजनीतिराज्य

Lok Sabha Election 2024: वीके पांडियन बोले शादी पर ज्ञान न दें बैचलर राहुल 

 

डेस्क। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत ओडिशा एक अहम राज्य बन गया है। कांग्रेस यहां बीजद और भाजपा में फिक्सिंग का आरोप भी लगा रही है। इसी के साथ बीजद नेता वीके पांडियन का ये कहना है कि सीएम और पीएम एक-दूसरे का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के खास और बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कई सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने ये भी कहा है कि ओडिशा में बीजद विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी।

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने दी कांग्रेस को तीन चुनौतियां 

साथ ही पांडियन ने ये भी कहा है कि बीजद को ओडिशा में ज्यादा लोकसभा सीटें भी मिलेंगी। पांडियन ने अपने बयान में शादी शब्द को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन्हें सलाह न देने की अपील करी है।

क्या पांडियन बनेंगे नवीन के वारिस?

Delhi News: राजधानी में महिला आयोग के 223 कर्मचारी बर्खास्त 

इस सवाल पर की क्या वीके पांडियन नवीन पटनायक के राजनीतिक वारिस होंगे? पांडियन ने बोला कि वह नवीन पटनायक की ईमानदारी, उनकी प्रतिबद्धता, उनकी कड़ी मेहनत, ओडिशा के लोगों को सशक्त बनाने के बारे में उनकी पूर्ण सोच जैसे मूल्यों के उत्तराधिकारी भी बनेंगे। पांडियन ने साथ ही बोला है कि वह नवीन पटनायक के लिए काम करते हैं यही उनकी पहचान है।

राहुल शादी को लेकर ज्ञान न दें- पांडियन

ओडिशा में राहुल गांधी द्वारा भाजपा और बीजद के फिक्स मैच के आरोपों पर भी पांडियन ने एक जवाब दिया है। उन्होंने यह कहा कि राहुल गांधी ने विशेष रूप से शादी शब्द का इस्तेमाल किया है। पांडियन ने यह भी बोला कि राहुल गांधी खुद कुंवारे हैं, इसलिए उन्हें शादी या रिलेशनशिप पर ज्ञान नहीं देना चाहिए। पांडियन ने आगे कहा कि सीएम का विचार है शालीनता को पार नहीं किया जाना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि हम किसी का सहयोग भी कर रहे हैं।

वीके पांडियन ने ये कहा है कि ओडिशा में कांग्रेस पार्टी बहुत ही दुखद स्थिति में है। पांडियन ने कहा कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजेडी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने जा रही है और हमें लोकसभा में अधिक सीटें भी मिलेंगी।

Related Posts

1 of 1,013