राजनीतिराज्य

Lok Sabha Election 2024: मुलायम के करीबी इस नेता ने थामा भाजपा का दामन 

 

डेस्क। Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले ही समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

देवेंद्र सिंह के बीजेपी के पाले में आ जाने के बाद एटा सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प भी हो गई है। देवेंद्र सिंह दो बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को काफी बड़ा झटका भी इससे लगा है।

एटा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता देवेंद्र यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है और सपा के पूर्व सांसद और मुलायम सिंह परिवार के बेहद करीब माने जाने वाले कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने लखनऊ के बीजेपी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता को ग्रहण कर लिया है।

JPSC Paper Leak : दो रुपए में लो पेपर! वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के परंपरागत वोट माने जाने वाले शाक्य समाज से अपना प्रत्याशी उतार कर उन्हें वैसे भी झटका दिया था। इसके बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी के परंपरागत माने जाने वाला यादव वोट बैंक में सेंध लगाते हुए यादव समाज के प्रभावशाली नेता देवेंद्र यादव को पार्टी में शामिल कर एटा की लड़ाई को और भी दिलचस्प बना दिया है।

कासगंज के अलीपुर बरवारा के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत गांव में प्रधान के चुनाव से करी थी। उसके बाद देवेंद्र सिंह यादव तीन बार सोरो से ब्लॉक प्रमुख भी रहे। 1979 में कांग्रेस से पहली बार देवेंद्र सिंह यादव विधानसभा पहुंचे और उसके बाद 1984 में समाजवादी पार्टी से देवेंद्र सिंह यादव विधायक भी बने थे।

know how to reduce your belly fat instant

उसके बाद देवेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी से 1999 में पहली बार सांसद रहे और फिर 2004 में दूसरी बार समाजवादी पार्टी से ही देवेंद्र सिंह यादव लोकसभा भी पहुंचे थे। 2009 में कल्याण सिंह के सामने देवेंद्र सिंह यादव लोकसभा का चुनाव हार गए और उसके बाद 2014 और 2019 में कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने देवेंद्र सिंह यादव को लोकसभा चुनाव में मात दी।

know how to reduce your belly fat instant

 रविवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के नेतृत्व में देवेंद्र सिंह यादव को भाजपा की सदस्य्ता दिला कर बीजेपी ने पूरा खेल ही पलट दिया हैं।

Related Posts

1 of 1,013