राज्य

JPSC Paper Leak : दो रुपए में लो पेपर! वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

डेस्क। JPSC Paper Leak : झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। इसको लेकर कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी शुरु कर दिया है। इससे संबंधित दो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

know how to reduce your belly fat instant

JPSC Paper Leak : यूपी में और बिहार के बाद अब झारखंड में भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर मिली है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 17 मार्च को 11वीं संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान धनबाद, चतरा, और जमताड़ा में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए बड़ा हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े करते हुए कई तरह के आरोप भी लगाए हैं।

अभ्यर्थियों के आरोप कुछ इस प्रकार हैं-

Step-by-step guide on how to study effectively for NEET 2024

वायरल हो रहा वीडियो

जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोप के बीच वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें अभ्यर्थी जमीन पर बैठकर नकल करके ओएमआर शीट को भरते दिखाईं दे रहे हैं। जबकि दूसरे में गार्डेन में खुलेआम क्वेश्चन पेपर की फोटो क्लिक की जा रही है और आंसर शीट को भरा जा रहा है। दोनों ही वीडियो जमताड़ा के मीहिजाम के बताए जा रहे हैं। साथ ही इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी के साथ एक वीडियो में कैंडिडेट को बोलते सुना जा सकता है कि समय से पहले ही पेपर मिल गया और पीछे से आवाज आ रही है- 2 रुपये में जेपीएससी का पेपर.

Related Posts

1 of 786