राजनीति

Lok Sabha Election 2024: भाजपा का मंथन जारी 

 

डेस्क। Lok Sabha Election 2024 भाजपा की उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों को लेकर चर्चा काफी तेज़ हो गई है। रायबरेली और मैनपुरी सीट के लिए पार्टी ने खास रणनीति भी बनाई है। वहीं बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा कोई नई चाल चलेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ संदेशखाली में हुई बर्बरता पर भी काफी चर्चा हुई है।

Lok Sabha Election 2024 में भाजपा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक करी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक भीं बुलाई गई थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में ये बैठक हुई।

हारी हुई सीटों पर हुआ मंथन

सबसे पहले उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करी गई। सूत्रों के अनुसार यूपी को लेकर हुई बैठक में हारी हुई सीटों को लेकर चर्चा तेज है। रायबरेली और मैनपुरी सीट के लिए खास रणनीति भी बनाई गई है। एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा जारी है।

इस बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रिजेश पाठक, यूपी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य भी वहां मौजूद रहे।

बंगाल की इतनी लोकसभा सीटों पर चर्चा

दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करी गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी समेत कई अन्य भी मौजूद थे। सूत्रों की माने तो बैठक में 42 लोकसभा सीटों पर खास तौर पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह और कोर ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ संदेशखाली में हुई बर्बरता पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बोला कि पीएम की प्रस्तावित रैली 1 मार्च को आरामबाग जिले में होने वाली है। 2 मार्च को उनकी रैली कृष्णानगर में प्रस्तावित बताई जा रही है। वह दोनों रैलियों को संबोधित करेंगे और कई योजनाएं जनता के सामने रखेंगे।

Dhruv Rathee Exposed: जानिए कुछ रोचक बातें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से प्रचार का बिगुल फूंकेंगे और जहां बीजेपी की बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 पर पैनी नजर बताई है।

राजस्थान पर इतने घंटे चली बैठक

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Updates 

पांचवें चरण में राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में एक घंटे से ज्यादा समय तक ये बैठक चली। बैठक में राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा तेज है पार्टी की ओर से पहली सूची में 7-9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करी जा सकती है। 27-28 फरवरी को एक बार फिर कोर ग्रुप की बैठक होने की संभावना है।

Related Posts

1 of 259