डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों पर बीजेपी और मोदी सरकार काफी हमलावर है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अब कहा है कि अगर राहुल गांधी कुछ कहते हैं और इससे कांग्रेस को परेशानी होती है, तो इससे हमारा कोई लेना-देना भी नहीं है। लेकिन अगर वह हमारे देश को बदनाम करते हैं, तो इस देश के नागरिक के रूप में हम बिल्कुल भी चुप नहीं बैठ सकते।
साथ ही संसद में हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गई है। वहीं राहुल के बयान पर हंगामा जारी है।
किरेन रिजिजू ने यह कहा है, “राहुल गांधी को अपने लंदन सेमिनार में कही गई बातों के लिए माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने हमारे लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश का अपमान किया है। हमें अपने देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”
किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि मैं संसद के लिए चुना गया सांसद हूं तो मैं चुप कैसे रह सकता हूं। उन्होंने यह भी कहा, “कांग्रेस और राहुल को इस देश के लोगों ने खारिज कर दिया है। और उन्होंने हमारे लोकतंत्र और संसद की प्रतिष्ठा को कम किया है जिसे यह स्वीकार्य नहीं है।”