राजनीतिराज्य

INDIA Alliance: प्रवक्ता बोले मिल रहे बीजेपी से बड़े ऑफर!

 

लखनऊ : INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट काफी ऊफान पर है। उत्तर प्रदेश में भी अब लोकसभा चुनाव का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। इस क्रम में तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरणों को साधने में लगे रहते हैं।

एक तरफ I.N.D.I.A. के बैनर तले विपक्ष NDA को रोकने की रणनीति तैयार करने में लगा हुआ है। अखिलेश यादव यूपी में इसकी अगुआई करते हुए दिखाईं दे रहे हैं। वे पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) फ्रंट के जरिए भाजपा के विजय रथ को रोकने का दावा करते रहे हैं। उनके साथ अब तक कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल भी नजर आ रही है।

काशी में अब जमीन खरीदी और बिक्री पर रोक 

अन्य छोटे दलों का भी साथ 

 I.N.D.I.A. प्रदेश में विपक्षी वोट शेयर के बंटवारे को रोकने की रणनीति पर काम हो रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ों पर भरोसा जताते हुए दलितों को जोड़ने की रणनीति पर काम शुरू किया है। सवर्णों का साथ भाजपा को मिलता दिख रहा है। ऐसे में पार्टी यूपी में एक विनिंग समीकरण बनाने की दिशा में बढ़ती ही जा रही है।

सरकार ने बंद किए 3.2 लाख SIM Card

रालोद ने किया बड़ा दावा

वही इन सबके बीच इण्डिया गठबंधन के साथ नजर आ रहे रालोद के प्रवक्ता ने भी बड़ा खुलासा किया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने ये बताया हैं कि उन्हें प्रपोजल मिला हैं। आगरी ने भी बताया हैं ‘यह चुनावी साल है, कई पार्टियां हमारे साथ गठबंधन के लिए आ रही हैं। बीजेपी ने पिछली बार भी गठबंधन की पेशकश करी थी, इस बार भी पेशकश करी जा रही है।’ 4 सीटों की बात हो रही है लेकिन हमने 12 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर ली है। वहीं हम ये तय करेंगे कि गठबंधन में किसके साथ चुनाव लड़ेंगे… जो पार्टी जनता और किसानों के हित में होगी। वो ही हमारी मांगों पर सहमत होगी, हम उनके साथ गठबंधन से चुनाव लड़ेंगे।

Related Posts

1 of 1,013