राजनीतिराज्य

Bihar Political News: चुनावों से पहले नीतीश को एक और बड़ा झटका 

 

डेस्क। Bihar Political News लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगातार कई झटके मिल रहे हैं। उनकी पार्टी के अब तक कई नेता अपना पाला बदल चुके हैं। वहीं अब एक और नेता ने उनका साथ छोड़ दिया है। इसके साथ उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण भी उजागर किया है। वह पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे और बता दें कि इससे पहले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता ने जदयू का साथ भी छोड़ा था।

Bihar Political News In Hindi : चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक और बड़ा झटका लगा है। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और इसे लेकर डॉ कुमार ने ये बताया कि पार्टी में प्रजापति समाज को राजनीतिक स्तर पर उपेक्षा करी जा रही है।

Career Tips: हिंदी पर रखते हैं अच्छी पकड़ तो अपनाएं ये करियर ऑप्शन 

उन्होंने यह कहा कि कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के नेतृत्व में पटना के बाबू सभागार में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया गया था। साथ ही वे समाज को उपेक्षा करते हुए इसमें शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी कारणों से आहत होकर मैं इससे इस्तीफा भी दे रहा हूं।

Masan Holi 2024 Date: जानिए कब मनाई जाएगी काशी में मसान की होली

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दिया था। साथ ही उन्होंने अपना त्यागपत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज भी दिया।

अली अशरफ फातिमी ने भी इस्तीफा दे दिया था। बता दें अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि वह नैतिक मूल्यों की वजह से जदयू को छोड़ रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: अब पेड न्यूज पर होगी EC की विशेष कार्यवाही 

अली अशरफ फातिमी के बारे में यह चर्चा है कि वह फिर से राजद का दामन भी थाम सकते हैं। वहीं मधुबनी या फिर दरभंगा से जदयू की टिकट पर चुनाव भी लड़ना चाहते थे।

दरअसल, जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद दोनों सीट भाजपा के पास चली गई थी। वहीं ऐसे में फातिमी ने जदयू से इस्तीफा भी दे दिया था।

Related Posts

1 of 1,013