राजनीति

Bihar News : पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला

 

डेस्क। Bihar News : पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा करी थी।

बाद में बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित भी कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से एक चिट्ठी जारी करी है। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं और आपका यह काम दल विरोधी है।

Lok Sabha Election: आज यूपी में पीएम और दीदी के गढ़ में नड्डा, अमित शाह का कार्यक्रम 

वहीं इस कारण पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। इसलिए आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित करा जाता है।

Weather Update: गर्मी इन राज्यों में दिखा रही अपना प्रचंड रूप

आपको बता दें कि पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा करी थी। इससे पहले भाजपा ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया है। भाजपा चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें। पर अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बता दें पवन सिंह बिहार में आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट दिया गया तब पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

Related Posts

1 of 259