इतिहास के पन्ने

24 जनवरी के दिन हुए थे तीन बड़े काम

इतिहास- हम 26 जनवरी को बड़े गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हैं। क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। वहीं भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के इस बार 74 साल के पूरे होने को हैं।

वहीं 24 जनवरी का इतिहास भारत के लिए गर्वमय है। क्योंकि इस दिन संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई थी और तीन बड़े काम हुए थे।

क्योंकि इसी दिन संविधान सभा के सभी सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे और यह मुहर बन गए। वहीं आज ही के दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को चयन सर्वसम्मति के साथ हुआ था। इसके साथ ही आज के दिन राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत पर सर्वसम्मति बनीं थी। 

26 नवंबर को संविधान का ड्राफ्ट तैयार हुआ था। तब यह निर्धारित किया गया था कि जनवरी में इसपर हस्ताक्षर होंगे। लेकिन यह अंग्रेजी में था। इसलिए इसका अनुवाद हिंदी में किया गया और 24 जनवरी को इसपर हस्ताक्षर किए गए।

Related Posts

1 of 39