इतिहास के पन्ने

आज के दिन जेल से रिहा हुई थी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जाने वजह

इतिहास- कांग्रेस का इतिहास यदि कुरेदा जाए तो उसमें जख्मों के निशान आज भी देखने को मिल जाएगा। कांग्रेस देश की एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जिसने राजनीतिक दौर में स्वयं को तो बचाए रखा लेकिन अपने प्रियजनों को खो दिया। 

कांग्रेस के प्रिय संजय गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी की मौत जिस प्रकार हुई। उसे सुनकर ह्रदय कांप उठता है। सोनिया गांधी और मेनका गांधी ने अपने जीवन मे संघर्ष झेलते हुए। अपने बच्चों को बड़ा किया। वहीं आज का दिन कांग्रेस के इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के दिन राहुल गांधी की दादी, भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को जेल से रिहाई मिली थी।

जानें कब जेल गई थी इंदिरा गांधी और क्या था जुर्म-

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को 19 दिसम्बर 1978 को जेल जाना पड़ा था। उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया था। इंदिरा गांधी को तिहाड जेल में बन्द किया गया। यह समय उनके परिवार के लिए काफी कठिन था। सोनिया गांधी अपनी सास के लिए जेल में भोजन लेकर जाती थीं।

इंदिरा गांधी को संसदीय विशेषाधिकार के हनन के मामले में जेल भेजा गया था। पूरे एक सफ्ताह जेल में बन्द रहने के बाद इंदिरा गांधी को 26 दिसम्बर को जेल से रिहाई मिली। उनकी रिहाई तकनीकी आधार पर हुई थी।

Related Posts

1 of 39