इतिहास के पन्ने

आज ही के दिन इंदिरा गांधी बनीं थी प्रथम महिला प्रधानमंत्री

इतिहास- आज का इतिहास भारतीय राजनीति और महिलाओं की राजनीति में एंट्री के परिपेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के दिन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थी। 

इंदिरा गांधी का प्रधानमंत्री बनने तक का सफर काफी कठिन रहा। पुरुषार्थ के आगे कई बार उनका मजाक बनाया गया। लोग उन्हें अलग अलग नामों से सम्बोधित करके बुलाते थे। लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद गुलजारीलाल नन्दा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 

लेकिन इसी के बाद से नए प्रधानमंत्री की तलाश भी शुरू हो गई। उस समय इंदिरा के मन मे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जग गई थी। उन्होंने नन्दा से कहा यदि बाकी लोग आपके पक्ष में हुए तो मैं भी हो जाउंगी। गुलजारीलाल उनकी मन की बात भांप गए और उन्हें इस पद के।लिए आगे किया।

जब इंदिरा का नाम सामने आया। तो मोरारजी देसाई से यह कहा गया कि वह भी अपना नाम पीछे लें। लेकिन उन्होंने इंदिरा को चुनौती देना उचित समझा। क्योंकि उन्हें लगता था वह इंदिरा से अधिक मजबूत हैं। लेकिन जब नतीजा आया तो ज्यादातर सांसद इंदिरा के पक्ष में दिखे और इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बन गई।

आज के दिन वह प्रधानमंत्री बनीं और 24 जनवरी को उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण की। इसके बाद वह जनता सरकार के 2 साल के कार्यकाल को छोड़कर 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

Related Posts

1 of 39