KGMU में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, इंटर्न लड़कियों को झांसे में लेकर चला रहा था जालसाजी का नेटवर्क

KGMU: लखनऊKGMU प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी हस्साम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

UP Weather News: लखनऊ से नोएडा तक बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कब थमेगा बादलों का तांडव?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को वर्ष 2017 बैच का KGMU पासआउट डॉक्टर बताकर इंटर्न लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। इस नेटवर्क में मोहम्मद फैज और फईक अहमद मंसूरी भी शामिल थे, जो मेडिकल कैंप के नाम पर लड़कियों को अलग-अलग इलाकों में ले जाते थे।

UP Voter List Update 2026: लखनऊ में 30% तो गाजियाबाद में 28% वोट गायब, जानें क्यों उड़े राजनीतिक दलों के होश?

19 अप्रैल को KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने एक संदिग्ध कैंप में छापेमारी कर इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्रों को AIIMS Delhi में आयोजित होने वाली कथित कॉन्फ्रेंस का झांसा दे रहा था, जबकि वहां ऐसी कोई कॉन्फ्रेंस निर्धारित ही नहीं थी। दस्तावेजों पर KGMU अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर भी पाए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ‘कार्डियो सेवा संस्थान’ नाम से एक फर्जी संस्था बनाई थी। इसके माध्यम से वह लड़कियों को जोड़ने और उन्हें विभिन्न बहानों से अपने जाल में फंसाने का काम करता था।

इस मामले के उजागर होने के बाद KGMU प्रशासन ने एक विशेष जांच कमेटी गठित की है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Latest Articles