गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
News 07:57 am3 मिनट पठन समय

CNG Price Hike: CNG महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के आसार

CNG Price Hike: Mumbai महानगर क्षेत्र में आम यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। Mahanagar Gas Limited (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतर

Priyanshi

Priyanshi (वरिष्ठ संवाददाता)

14 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
CNG Price Hike: CNG महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के आसार

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

CNG Price Hike: Mumbai महानगर क्षेत्र में आम यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। Mahanagar Gas Limited (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई समेत एमएमआर इलाके में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि पहले इसकी कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी।

UP Jobs News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे 11 नए इंडस्ट्रियल क्लस्टर, यूपी के युवाओं के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा

ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग

सीएनजी के दाम बढ़ते ही ऑटो रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। यूनियनों का कहना है कि ईंधन, वाहन मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे मौजूदा किराए में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने न्यूनतम किराए में कम से कम 1 रुपये की बढ़ोतरी की मांग रखी है।

यात्रियों की बढ़ी चिंता

सीएनजी महंगी होने का असर सीधे तौर पर उन लाखों यात्रियों पर पड़ सकता है जो रोजाना ऑटो, टैक्सी और सीएनजी वाहनों से सफर करते हैं। यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच अब सफर भी महंगा होने की आशंका है, जिससे मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: PM मोदी और योगी का मास्टरस्ट्रोक, अब घर बैठे बनेंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर

हालांकि किराया बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला परिवहन विभाग और संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। लेकिन सीएनजी की नई कीमतों ने मुंबई महानगर क्षेत्र में परिवहन लागत और महंगाई को लेकर बहस तेज कर दी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चलती कार का ब्रेक अचानक हो गया फेल? बिना पलटे गाड़ी को रोकने के लिए आजमाएं ये 5 सेफ्टी ट्रिक्सTech

चलती कार का ब्रेक अचानक हो गया फेल? बिना पलटे गाड़ी को रोकने के लिए आजमाएं ये 5 सेफ्टी ट्रिक्स

कार ड्राइव करते समय अचानक से ब्रेक फेल होना किसी भी ड्राइवर के लिए सबसे डरावना अनुभव हो सकता है। ऐसे आपातकालीन समय में घबराने के बजाय अगर सही तकनीक का इस्तेमाल

7 अग॰ 2026
गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मासूम दुष्कर्म पीड़िता का इलाज न करने पर लगाया 12 लाख का जुर्मानाUttar Pradesh

गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मासूम दुष्कर्म पीड़िता का इलाज न करने पर लगाया 12 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों को चार साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के पिता को कुल 12 लाख रुपये का मुआवजा देने का शुक्रवार (7 अगस्त) को निर्देश

7 अग॰ 2026