गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
News 07:42 am3 मिनट पठन समय

West Bengal: पश्चिम बंगाल में गाय-भैंस के वध पर सख्ती, फिटनेस प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

West Bengal: West Bengal सरकार ने 1950 के बंगाल कानून और 2018 के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए नया नोटिस जारी किया है। अब बिना अनिवार्य फिटनेस प्रम

Chetan

Chetan (वरिष्ठ संवाददाता)

14 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
West Bengal: पश्चिम बंगाल में गाय-भैंस के वध पर सख्ती, फिटनेस प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

West Bengal: West Bengal सरकार ने 1950 के बंगाल कानून और 2018 के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए नया नोटिस जारी किया है। अब बिना अनिवार्य फिटनेस प्रमाण पत्र के किसी भी गाय या भैंस का वध पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

West Bengal Voter List Revision: वोटर लिस्ट का सच या साजिश? जजों को जान का खतरा

सरकार के मुताबिक, फिटनेस प्रमाण पत्र तभी जारी किया जाएगा जब नगरपालिका अध्यक्ष या पंचायत समिति अध्यक्ष और सरकारी पशु चिकित्सक संयुक्त रूप से लिखित रूप में यह प्रमाणित करें कि पशु की उम्र 14 वर्ष से अधिक है और वह काम या प्रजनन के योग्य नहीं रहा है। साथ ही किसी गंभीर बीमारी, चोट या असाध्य शारीरिक समस्या के कारण स्थायी रूप से अक्षम पशुओं को भी प्रमाण पत्र दिया जा सकेगा।

West Bengal: बंगाल में हिंसा पर भड़कीं ममता बनर्जी, दंगाइयों को सख्त चेतावनी – ‘कानून हाथ में मत लो

सरकार ने खुले में पशु वध पर भी रोक लगा दी है। अब केवल अधिकृत वधशालाओं में ही पशुओं का वध किया जा सकेगा। नियम तोड़ने पर 6 महीने तक की जेल, 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान किया गया है। फिटनेस प्रमाण पत्र से इनकार होने पर संबंधित व्यक्ति 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार में अपील कर सकेगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

चलती कार का ब्रेक अचानक हो गया फेल? बिना पलटे गाड़ी को रोकने के लिए आजमाएं ये 5 सेफ्टी ट्रिक्सTech

चलती कार का ब्रेक अचानक हो गया फेल? बिना पलटे गाड़ी को रोकने के लिए आजमाएं ये 5 सेफ्टी ट्रिक्स

कार ड्राइव करते समय अचानक से ब्रेक फेल होना किसी भी ड्राइवर के लिए सबसे डरावना अनुभव हो सकता है। ऐसे आपातकालीन समय में घबराने के बजाय अगर सही तकनीक का इस्तेमाल

7 अग॰ 2026
गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मासूम दुष्कर्म पीड़िता का इलाज न करने पर लगाया 12 लाख का जुर्मानाUttar Pradesh

गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मासूम दुष्कर्म पीड़िता का इलाज न करने पर लगाया 12 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों को चार साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के पिता को कुल 12 लाख रुपये का मुआवजा देने का शुक्रवार (7 अगस्त) को निर्देश

7 अग॰ 2026