Local Breaking Newsदेश - विदेश

अफगानिस्तान में यूएस का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का हुआ शिकार

6
×

अफगानिस्तान में यूएस का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का हुआ शिकार

Share this article

डेस्क। तालिबान अधिकृत अफगानिस्तान में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। बता दें कि राजधानी काबुल में हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस दुर्घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्त इनायतुल्लाह खोराज़मी ने यह भी कहा, “एक अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जो ट्रेनिंग पर था, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में टेक्निकल समस्या के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गई और पांच लोग घायल भी हुए हैं।”

इन शहरों से होकर गुजरेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

आपको याद होगा कि करीब एक साल पहले तालिबान ने देश पर कब्जा करने के बाद अमेरिका के कुछ विमानों को अपने नियंत्रण में ले लिया था। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने विमान ठीक हैं।

देश छोड़ने से पहले अमेरिकी सेना ने कुछ सैन्य हार्डवेयर को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अमेरिका ने अफगानिस्तान सरकार को 7 अरब डॉलर से ज़्यादा के मिलिट्री इक्वीपमेंट्स सौप दिए थे। इनमें से ज़्यादातर को तालिबान ने कब्जा करने के बाद अपने नियंत्रण में ले लिया था।

चीन जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए चेतावनी

वहीं रिपोर्ट्स की माने तो कई डिफेंस ग्राउंड व्हीकल हैं जिसमें एमआरएप और हूमवीव्स शामिल हैं पर तालिबान ने इसपर भी कब्जा कर लिया था। इसकी लागत 4 अरब डॉलर से ज़्यादा बताई जाती है। साथ ही अमेरिकी सेना के देश छोड़ने के बाद तालिबान ने सैन्य विमान, ग्राउंड व्हीकल्स, हथियार और अन्य सैन्य साजो सामान पर भी अपना स्वामित्व बना लिया था।