Kohinoor Controversy: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही ट्विटर पर एक नया Trend काफी लोकप्रिय हो गया है जो है, #kohinoor” यानी की बात कोहिनूर ही की हो रही है।
वहीं ट्विटर पर नेटिज़न्स ने ब्रिटेन से भारत को कोहिनूर हीरा लौटाने की मांग भी की है। बहुत से लोग मानते हैं कि कीमती हीरा, जो महारानी के मुकुट में लगा हुआ है, अब वह भारत में वापस आ जाना चाहिए। आज हम आपको ब्रिटेन कोहिनूर ही नहीं, कई कीमती चीजों के बारे में बताएंगे। जो अंग्रेज अपने साथ ले गए।
इतना ही नही यह सारी बेशकीमती चीजें या तो उनके औपनिवेशिक शासन के दौरान अन्य देशों से ले ली गईं या फिर लूट ली गईं थी।
पितरों को इन चीजो से होता है दुख, पितृ पक्ष में न करें सेवन
कोहिनूर हीरा
ब्निटेन की महारानी की कई बेशकीमती संपत्तियों में से एक है, ‘अफ्रीका का बेशकीमती कोहिनूर’ हीरा। जो स्पष्ट का रूप से मुकुट में साफ नजर आता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हीरा है जिसका वजन लगभग 530 कैरेट का है। वहीं इसकी कीमत का अनुमान उस वक्त लगभग 400 मिलियन अमरीकी डालर से भी लगाया गया था।
अफ्रीका के इस बेशकीमती हीरे का 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खनन किया गया था और इसे एडवर्ड सप्तम के सामने प्रस्तुत किया गया था। वहीं इतिहासकारों का दावा है कि ये बेशकीमती हीरा चोरी हो गया था या ब्रिटिश सरकार द्वारा उनके शासनकाल के दौरान लूटा लिया गया था। बता दें कि अफ्रीका का ये बेशकीमती हीरा वर्तमान में रानी के पास है।
टीपू सुल्तान की अंगूठी
एतिहासकारो की माने तो 1799 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई हारने के बाद टीपू सुल्तान की अंगूठी कथित तौर पर उनके शव से निकाल ली गई थी। वहीं कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंगूठी को ब्रिटेन में एक नीलामी में एक अज्ञात बोली लगाने वाले शख्स को लगभग 1,45,000 ब्रिटिश पाउंड में बेच दिया गया था।
रोसेटा स्टोन
वहीं कोहिनूर को भारत वापस लाने की मांग के बीच, मिस्र के कार्यकर्ता और पुरातत्वविद रोसेटा स्टोन को भी उसकी मातृभूमि यानी मिस्र में वापस लाना चाहते हैं पर रोसेटा स्टोन वर्तमान में ब्रिटिश संग्रहालय में रखा है। कई स्थानीय समाचार पत्रों की माने तो इसके अनुसार, पुरातत्वविदों का दावा है कि वे यह साबित कर सकते हैं कि रोसेटा स्टोन ब्रिटेन द्वारा ही “चोरी” किया गया था।.
एल्गिन मार्बल्स
इतिहास में कई मीडिया रिपोर्टों और अभिलेखागार पर नजर डाले तो इसके अनुसार, 1803 में, लॉर्ड एल्गिन ने कथित तौर पर ग्रीस में पार्थेनन की दीवारों से पत्थरों को हटा दिया और उन्हें लंदन में ले जाया गया था। इतना ही नहीं बता दें कि उन कीमती पत्थरों को एल्गिन मार्बल्स कहा जाता है। वहीं 1925 से, ग्रीस अपना अमूल्य पत्थर मांग रहा है पर यह मार्बल्स ब्रिटिश संग्रहालय में रखे हुए हैं।
अखिलेश ने दिया केशव प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर केशव ने कही बड़ी बात…?