RRB Group D Phase 4 Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी की चौथे चरण की परीक्षा (RRB Group D Phase 4 Exam 2022) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी किया है। वहीं अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाना है।
आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी चौथे चरण की परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में तीन (3) आरआरसी जैसे आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) के समूह के लिए की जानी है। साथ ही यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाना है। इसकी गाइडलाइंस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगी।
पूर्व में जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार चौथे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाना है। वहीं अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परीक्षा शहर की जानकारी भी पा सकते हैं।
दुमका कांड: सोरेन सरकार ने अंकिता की बहन को दी नौकरी, परिजनों को मुआवजा और भाई को एडमिशन
बता दें की अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कैसे करें
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए CBT 4th Phase : Weblink to view city intimation slip for 4th phase of Computer-Based-Test के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
फिर परीक्षा शहर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। देख कर याद से प्रिंट ले लें।
Gyanvapi Verdict- मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज हिन्दू पक्ष में आया फैसला, इलाके के हाई अलर्ट