Congress Tweet Controversy– कांग्रेस बीजेपी के मध्य हाफ पैंट वार शुरू हो गया है। असल में कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खाखी रंग की एक हाफ पैंट की एक तस्वीर साझा की। कांग्रेस द्वारा यह फोटो शेयर होने के बाद बीजेपी गुस्से से लाल हो गई और बीजेपी ने कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर तीखी बयानबाजी कर दी।
कांग्रेस ने जो ट्वीट किया है वह कही न कही कांग्रेस की पोशाक को इंगित कर रही है। क्योंकि यह आरएसएस के कार्यकर्ता का यूनिफॉर्म हुआ करता था। इस हाफ पैंट से कांग्रेस ने एक ओर से सुलगते हुए दिखाई है। कांग्रेस ने कहा है कि आरएसएस और बीजेपी ने देश का जो नुकसान किया है उसे ठीक करने के लिए और देश से नफरत को खत्म करने के लिये। हम कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस ने इस ट्वीट में न सिर्फ हाफ पैंट को सुलगता हुआ दिखाया है। बल्कि यह दावा भी किया है कि अब महज 145 दिन और रह गए हैं।
To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS.
Step by step, we will reach our goal.#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/MuoDZuCHJ2
— Congress (@INCIndia) September 12, 2022
कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का वार-
कांग्रेस के इस ट्वीट से बीजेपी तिलमिला उठी और उसने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया कर दी है। बीजेपी ने कहा कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा जोड़ने की नही बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। केरल से गुजर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अपना निशाना बनाते हुए संबित पात्रा ने कहा, केरल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। यह एक प्रकार का संदेश है। वह लोग केरल में उसके कार्यकर्ताओ को अपना निशाना बनाने के लिये जाल बुन रहे हैं और आतंकियों को संदेश दे रहे हैं।
जाने क्या बोले पात्रा-
संबित पात्रा ने कांग्रेस ने इस ट्वीट को तुरंत हटाने को कहा है। उन्होंने कहा संवैधानिक ढांचे में इस तरह की चीजो को स्वीकार नही किया जाएगा। संवैधानिक ढांचे में इस तरह की हिंसात्मक चीजे अस्वीकार है। उन्होंने आगे कहा यह पार्टी इसी नीति पर काम करती है इसका हिंसा से पुराना रिश्ता है। साल 1984 में इस पार्टी ने पंजाब को हिंसा की आग में झोंक दिया था और लाखों सिखों को जिंदा जला दिया गया था।
जाने असम के मुख्यमंत्री का मत-
कांग्रेस के ट्वीट को शर्मनाक बताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, इस ट्वीट ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है। अब वह छुपा नही सकते। वह भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रवादियों को नुकसान पहुंचाना उनकी सोच है। वही अब उनकी सोच जग जाहिर है। उनके इन ओछे इरादों के लिये उन्हें भारत माफ नही करेगा।
जाने कांग्रेस के लिए आरएसएस की राय-
इस सन्दर्भ में आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कहा वह लोग हमेशा से हमसे नफरत कर रहे हैं। वह नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। उसे जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा हिंसा को पानी दिया है और हमारे लिये हिंसा को सींचा है। उन्होंने कहा उनके पूर्वजों ने हमेशा हमे रोकने का प्रयास किया है। लेकिन वह कभी सफल नही हुए हैं। हमको हमेशा से जनता का समर्थन प्राप्त हुआ और हम आगे बढ़ते चले गए.
जाने क्या बोली कांग्रेस-
भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, यह भारत जोड़ो यात्रा है। इसपर मन की बात नही जनता की चिंता होगी। मैने कभी यह विचार तक नही किया था कि जनता की चिंता कांग्रेस के लिये चिंता बन जाएगी। आज जिस तरह से बीजेपी के बयान सामने आ रहे हैं उससे यह साफ है कि अब उसे डर है। चिंता है मन पीड़ित है और उन्हें खौफ है। क्योंकि उन्हें यह दिखाई दे रहा है कि जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है।
उन्होंने आगे कहा, समस्या ट्वीट की नही है समस्या यह है कि कांग्रेस पुनः स्थापित हो रही है। बीजेपी और आरएसएस को आदत नही है कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया की। लेकिन अब यह सत्य है कि अगर वह आक्रामक हुए तो हम उनपर डबल आक्रमक होंगे।