देश - विदेश

Live In Relationships: लिव इन रिलेशनशिप पर लगेगी रोक ? जानें क्यों बढ़ रहा है लिव इन रिलेशनशिप

Live In Relationships: लिव इन रिलेशनशिप आज के समय में मानों युवा-युवतियों के लिए फैशन हो गया है। वह पहले प्यार करते हैं फिर अपने पार्टनर के साथ बिना शादी के ही रहने लगते हैं। कहीं न कहीं लिव इन रिलेशनशिप आज समाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से रिश्तों की ढोर कमजोर हो रही है और लोग आज रिश्ते में सिर्फ एक दूसरे की शारीरिक अभिलाषाओं को पूर्ण करने के लिए आते हैं। लिव इन रिलेशनशिप सामाजिक ताने-बाने को दीमक की भांति खा रहा है। वही अब इस बीच बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में लिव इन रिलेशनशिप पर रोक लगाने के लिए एक कानून लाने की मांग की है।

बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा- लिव इन रिलेशनशिप सामाजिक तानेबाने को ध्वस्त कर रहा है। सामजिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए केंद्र सरकार को लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध लगाने के संदर्भ में एक कानून लाना चाहिए। लिव इन रिलेशनशिप आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको उसके लिए अपने माता – पिता की अनुमति लेनी चाहिए। केंद्र सरकार को प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करनी चाहिए।

बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह के बयाना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लिव इन रिलेशनशिप को लेकर इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ लोग सांसद की मांग को उचित ठहरा रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है सभी को अपना जीवन अपने नीति-नियमों के अनुकूल जीने का अधिकार है किसी को भी उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल जो सबके मन में उठ रहा है कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते शहरों में इतना बढ़ गया है लिव इन रिलेशनशिप –

जानें क्यों बढ़ा लिव इन रिलेशनशिप

  1. लिव इन रिलेशनशिप के बढ़ने का एक कारण अकेलापन है। ज्यादातर वही लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं जो अपने घर से दूर रहते हैं और अकेले कमरे में उनको घुटन होती है। जो लोग अकेले रहते हैं वह जब किसी के सम्पर्क में आते हैं तो उसके बीच लगाव बढ़ने लगता है और वह लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए लिव इन रिलेशनशिप का विकल्प चुनते हैं। क्योंकि ऐसे में उनको एक पार्टनर मिलता है जो उनके अकेलेपन को दूर करता है।
  2. इसके साथ ही कई लोग लिव इन रिलेशनशिप को इसलिए भी स्पोर्ट करते हैं। क्योंकि वह जिम्मेदारियों से भागते हैं और उनको पता होता है शादी के बाद कई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। जबकि लिव इन रिलेशनशिप में वह स्वतंत्र रह सकते हैं।
  3. लिव इन रिलेशनशिप बढ़ने का एक अन्य कारण जो बताया जा रहा है वह है एक दूसरे को समझना। कपल शादी से पूर्व अपने पार्टनर को समझने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। ऐसा करने वाले लोगों का मानना है इससे उनका वैवाहिक जीवन बिना किसी समस्या के गुजरता है।

Related Posts

1 of 664