देश - विदेश

Why is Karnataka Bandh Today: क्यों कर्नाटक की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Why is Karnataka Bandh Today: आज कर्नाटक बंद है। लेकिन बंद क्यों है इसके विषय में किसी को जानकारी नहीं। तो आइये जानते हैं कि आखिर क्यों कर्नाटक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जनता क्यों कर्नाटक बंद का समर्थन कर रही है और कर्नाटक बंद की अमुख वजह क्या है। कर्नाटक बंद का एलान कावेरी नदी जल विवाद के कारण किया गया। बंद की घोषणा कन्नड़ समर्थक समूह और किसान संगठनों ने की।

संगठनों का कहना है कि कर्नाटक में पानी पहले ही काल बना हुआ है। अब कावेरी नदी का पानी छोड़ दिया गया। यह गलत है। इससे समस्याओं का समाधान नहीं होगा बल्कि समस्याएं अधिक बढ़ जाएंगी। संगठनों की घोषणा के बाद भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस की कई टुकड़ी तैनात की गई हैं कर्नाटक बंद के संदर्भ में कन्नड़ ओकुटा का कहना है कि राज्य में बंद को सभी जिले के लोग समर्थन कर रहे हैं।

कर्नाटक बंद के संदर्भ में बेंगलुरु(bangalore bandh today) में टाउन हाल से लेकर फ्रीडम पार्क तक जुलुस निकाला जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। बंद का असर पूरे कर्नाटक में खूब दिख रहा है। जो मेट्रो खचा-खच भरी रहती थी उस मेट्रो में आज सन्नाटा है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। जगह -जगह बंद के संदर्भ में प्रदर्शन होने की भी संभावना है।

Related Posts

1 of 664